UPSC interview 2019: जानें- कब जारी होगी नई तारीख, यहां पढ़ें डिटेल्स

upsc-exams-updates
Upsc Exams News

UPSC interview 2019: जानें- कब जारी होगी नई तारीख, यहां पढ़ें डिटेल्स


UPSC Civil Services 2019 Interview:- देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 के इंटरव्यू स्थगित कर दिए हैं. अब यहां जानें, इंटरव्यू की अगली तारीख कब जारी होगी.


UPSC Civil Services 2019 Interview:- कोरोना वायरस के मामले में तेजी से बढ़ोतरी के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 21 दिन के लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाना पड़ा. ऐसे में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने एक बैठक बुलाई जिसमें परीक्षा संबंधित कई फैसले लिए गए हैं.
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, आयोग ने 3 मई 2020 के बाद सिविल सेवा 2019 के व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) के लिए नई तारीखें जारी करने का फैसला किया है. .
सिविल सेवा परीक्षा 2019 के लिए इंटरव्यू 17 फरवरी 2020 से शुरू होने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण आयोग को स्थगित करना पड़ा. साल 2019 में यूपीएससी मुख्य परीक्षा में कुल 2304 उम्मीदवारों सफल हुए थे, जो अब इंटरव्यू में शामिल होंगे.
जानें, यूपीएससी की इन परीक्षाओं की तारीख
सिविल सर्विसेज -2020 (प्रारंभिक), इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) और भूवैज्ञानिक सेवा (मुख्य) परीक्षाओं के लिए तारीखें पहले ही घोषित की जा चुकी थीं. इन परीक्षा की तारीखों में यदि कोई बदलाव करना है तो वह यूपीएससी वेबसाइट पर जारी कर देगा.
वहीं संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (CMS), भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकीय सेवा (ISS) परीक्षा 2020 के लिए पहले से ही स्थगित नोटिस जारी किए गए हैं.
CAPF परीक्षा 2020 के लिए नई तारीखों की जानकारी भी यूपीएससी की वेबसाइट पर डाल दी जाएगी. बता दें, नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA-I) की परीक्षा को पहले ही स्थगित कर दिया गया है.
आयोग ने यह भी कहा है कि NDA-II परीक्षा के लिए निर्धारित तारीख 10 जून, 2020 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करेगा. परीक्षा, इंटरव्यू, और भर्ती बोर्ड के संबंध में कोई भी अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दी जाएगी.
कब जारी हुए थे प्री और मेंस के रिजल्ट
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2 जून, 2019 को आयोजित की गई थी. जिसके लिए परिणाम 12 जुलाई, 2019 को घोषित किए गए थे. यूपीएससी ने मुख्य परीक्षा 20 से 29 सितंबर, 2019 तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की थी, परीक्षा का परिणाम 14 जनवरी 2020 को जारी किया गया था.
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment