RRB NTPC Admit Card, Exam Date 2020 Latest Update: www.rrbcdg.gov.in पर नया नोटिफिकेशन जारी, रेलवे भर्तियों को लेकर ये है सूचना


RRB NTPC Admit Card, Exam Date 2020 Latest News Today, Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020 Update: NTPC CBT 1 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी‍ किए जाते ही इसकी सूचना उम्‍मीदवारों को उनके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी पर मिल जाएगी।

RRB NTPC Admit Card, Exam Date 2020 Latest News Today, Sarkari Result 2020 Update: रेलवे में सरकारी नौकरी की आस लगाए बैठे लोगों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड रेलवे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद साफ हो जाएगा कि एग्जाम कब होना है, कौनसी शिफ्ट में होना है। कैंडिडेट्स एग्जाम की तैयारी लगातार करते रहें, क्योंकि एग्जाम की डेट कभी भी आ सकती है। आरआरबी के पुराने ट्रेंड को देखते हुए एडमिट कार्ड केवल 4 दिन पहले ही जारी किए जाएंगे।
बता दें कि, आरआरबी एनटीपीसी 2020, आरआरबी ग्रुप डी 2020 और आरआरबी एमआई 2020 एडमिट कार्ड रिलीज और परीक्षा तिथियां एक बार आगे के लिए टाल दी गई हैं। आरआरबी एनटीपीसी की भर्ती परीक्षा पहले अप्रैल-मई 2020 में आयोजित होने की उम्मीद थी लेकिन अब परीक्षा के लिए अभी अधिक समय लग सकता है। क्योंकि परीक्षा संचालन एजेंसी (ईसीए) भर्ती निविदा तिथियां भारतीय रेलवे द्वारा आधिकारिक रूप से बढ़ा दी गई हैं। हाल ही जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ईसीए के लिए प्री-बिड कॉन्फ्रेंस की तारीख 07 अप्रैल 2020 कर दी गई है। वहीं प्री-बिड प्रश्नों पर प्रतिक्रियाओं और स्पष्टीकरण 21 अप्रैल 2020 को जारी किए जाएंगे।
RRB NTPC Admit Card 2020 Latest Update: क्‍या होगा CBT 1 के बाद भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण
क्‍या होगा CBT 1 के बाद भर्ती प्रक्रिया का अगला चरणCBT 1 के एडमिट कार्ड जल्‍द जारी होने वाले हैं। इसमें पास होने वाले उम्‍मीदवारों के लिए CBT 2 का आयोजन किया जाएगा। दोनों CBT क्‍वालिफाई करने वाले उम्‍मीदवारों के लिए पदानुसार स्किल टेस्‍ट/ टाइप टेस्‍ट का आयोजन किया जाएगा।
RRB NTPC Admit Card 2020 Latest Update: वेरिफिकेशन के बाद जारी होगा फाइनल रिजल्‍ट
चयन प्रक्रिया के चार चरण पूरे होने के बाद रेलवे बोर्ड फाइनल रिजल्‍ट जारी करेगा जिसे कम्‍प्‍यूटर आधारित परीक्षा और स्किल टेस्‍ट में प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जाएगा। उम्‍मीदवारों को फाइनल रिजल्‍ट के आधार पर ही नौकरी पर रखा जाएगा।
RRB NTPC Admit Card 2020 Latest Update: एक्टिव रखें अपना रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर, क्योंकि...
RRB NTPC CBT 1 परीक्षा का आयोजन जून-सितंबर के बीच किया जाएगा और एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से दस दिन पहले जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी आवेदकों को ईमेल और रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए दे दी जाएगी।
RRB NTPC Admit Card 2020 Latest Update: परीक्षा की तिथि से 4 दिन पहले जारी होंगे रिजल्‍ट
बोर्ड एप्लिकेशंस को छांटने के बाद अब जल्‍द ही परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। परीक्षा की तिथि की घोषणा के साथ ही बोर्ड एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि की घोषणा भी कर देगा। उम्‍मीद है कि परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
RRB NTPC Admit Card 2020 Latest Update: दूर कर लें नेगेटिव मार्किंग को लेकर अपना भ्रम
RRB CBT 2 चरणों में आयोजित की जाएगी। दोनो परीक्षाओं में सामान्य जागरूकता, गणित और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग के प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्‍न 1 नंबर का होगा तथा प्रत्‍येक गलत उत्‍तर के लिए उम्‍मीदवारों के 1/3 अंक काट लिए जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग दोनो परीक्षाओं में लागू होगी।
RRB NTPC Admit Card 2020 Latest Update: इन चरणों से गुजरकर मिलेगी नौकरी
भर्ती परीक्षा के पहले चरण में उम्मीदवार को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) देना होगा, वहीं दूसरे चरण में उम्मीदवार टाइपिंग स्किल टेस्ट और कंप्यूटर बेस्ड एप्टिट्यूड टेस्ट से गुजरना होगा। इसी चरण में उन्मीदवार का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम होगा।
RRB NTPC Admit Card 2020 Latest Update: आरक्षित उम्‍मीदवारों को मिलेगी छूट
कटऑफ अंक श्रेणी के हिसाब से यूआर और इडब्लयूएस- 40%, ओबीसी (Non creamy layer)/एससी- 30%, एसटी- 25% अंकों लाने जारूरी हैं। जबकि इन सभी कैटेगरी में PwBD उम्मीदवारों को अलग से 2 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों को फ्री ट्रैवल पास भी उपलब्‍ध कराया जाएगा।
RRB NTPC Admit Card 2020 Latest Update: यहां देखें CBT 1 परीक्षा का एग्‍जाम पैटर्न
आरआरबी एनटीपीसी पहली स्टेज की सीबीटी एग्जाम में मैथ्स, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस के कुल 100 प्रश्न आएंगे। इनमें गणित के 30 नंबर के 30 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग के 30 नंबर के 30 प्रश्न और जनरल अवेयरनेस के 40 अंकों के 40 प्रश्न होंगे।
RRB NTPC Admit Card 2020 Latest Update: हिंदी और अंग्रेजी दोनो में होगा टाइप टेस्‍ट
टाइप टेस्‍ट में क्‍वालिफाई करने के लिए उम्मीदवारों को अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की स्‍पीड से टाइप करने में सक्षम होना चाहिए। स्‍टेशन मास्‍टर और ट्रैफिक असिस्‍टेंट के पदों के अतिरिक्‍त अन्‍य पदों पर भर्ती के लिए उम्‍मीदवारों को टाइप टेस्‍ट देना होगा।
RRB NTPC Admit Card 2020 Latest Update: इन पदों पर नौकरी पाने के लिए देना होगा टाइप टेस्‍ट
सीनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, सीनियर टाइम कीपर, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर टाइम कीपर के पदों पर भर्ती के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट (TST) क्वालिफाइंग नेचर का होगा । जिसका अर्थ है कि टाइपिंग स्किल टेस्ट में प्राप्त अंक मेरिट बनाने के लिए नहीं जोड़े जाएंगे।
RRB NTPC Admit Card 2020 Latest Update: चेक करते रहें अपनी ईमेल आईडी
RRB NTPC CBT 1 परीक्षा का आयोजन जून-सितंबर के बीच किया जाएगा और एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से दस दिन पहले जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी आवेदकों को ईमेल और रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए दे दी जाएगी।
RRB NTPC Admit Card 2020 Latest Update: ये है मैथमेटिक्‍स का सिलेबस
गणित विषय में इन टॉपिक्‍स से प्रश्‍न पूछे जाएंगे। अंक प्रणाली, बॉडमास, दशमलव, भिन्‍न, लघुत्‍तम समापवर्तक तथा महत्‍तम समापवर्तक, अनुपात एवं समानुपात, प्रतिशत, क्षेत्रमिति, समय तथा कार्य, समय तथा दूरी, सामान्‍य तथा चक्रवद्धि ब्‍याज, लाभ तथा हानि, सामान्‍य बीज गणित, ज्‍यामिति और त्रिकोणमिति, प्रारंभिक सांख्यिकी आदि।
RRB NTPC Admit Card 2020 Latest Update: स्किल टेस्‍ट/ टाइप टेस्‍ट के नंबरों का नहीं होगा असर
कम्‍प्‍यूटर आधारित परीक्षा के दो चरणों के बाद स्किल टेस्‍ट/ टाइप टेस्‍ट का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि यह केवल क्‍वालिफाइंग नेचर का होगा तथा इसमें प्राप्‍त अंकों को फाइनल रिजल्‍ट के लिए कंसीडर नहीं किया जाएंगे।
RRB NTPC Admit Card 2020 Latest Update: फाइनल मेरिट के आधार पर मिलेगी रेलवे में नौकरी
उम्‍मीदवारों को नौकरी फाइनल मेरिट लिस्‍ट के आधार पर मिलेगी। फाइनल मेरिट लिस्‍ट डॉक्‍यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद तैयार की जाएगी। कम्‍प्‍यूटर आधारित परीक्षाओं में उम्‍मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट में उन्‍हें वरीयता दी जाएगी ज‍बकि, स्किल टेस्‍ट/ टाइप टेस्‍ट के अंक फाइनल रिजल्‍ट में नहीं जोड़े जाएंगे।
RRB NTPC Admit Card 2020 Latest Update: आरआरबी के 21 बोर्ड को कंट्रोल करता है रेलवे भर्ती नियंत्रण बोर्ड
भारतीय रेलवे पर ग्रुप 'सी' के पदों पर विभिन्न श्रेणियों की भर्ती करते हैं। आरआरबी के 21 बोर्ड रेलवे भर्ती नियंत्रण बोर्ड (आरआरसीबी) के नियंत्रण में हैं, जिसे आरआरबी के कामकाज के समन्वय और सुव्यवस्थित करने के लिए रेल मंत्रालय में स्थापित किया गया था।
RRB NTPC Admit Card 2020 Latest Update: 21 रेलवे भर्ती बोर्ड करते हैं इस पद की भर्ती
भारतीय रेलवे में 21 रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) हैं, जो भारतीय रेलवे पर ग्रुप 'सी' के पदों पर विभिन्न श्रेणियों की भर्ती करते हैं।
RRB NTPC Admit Card 2020 Latest Update: अब ओर भी आगे बढ़ सकती है RRB NTPC, Group D और RRB MI भर्ती परीक्षाएं
आरआरबी एनटीपीसी 2020, आरआरबी ग्रुप डी 2020 और आरआरबी एमआई 2020 एडमिट कार्ड रिलीज और परीक्षा तिथियां एक बार आगे के लिए टाल दी गई हैं। आरआरबी एनटीपीसी की भर्ती परीक्षा पहले अप्रैल-मई 2020 में आयोजित होने की उम्मीद थी लेकिन अब परीक्षा के लिए अभी अधिक समय लग सकता है।
अगले 21 दिनों तक न करें किसी आधिकारिक घोषणा की उम्‍मीद
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल 24 मार्च को 21 दिनों के देशव्‍यापी लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। ऐसे में अपने परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे छात्र अगले 21 दिन किसी आधिकारिक घोषणा न करें।
ये है जारी की गई आखिरी सूचना
RRB NTPC 2019-20 परीक्षा के संबंध में अंतिम आधिकारिक सूचना RRB द्वारा 14 अक्टूबर 2019 को प्रकाशित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आरआरबी एनटीपीसी 2020 सीबीटी 1 परीक्षा अप्रैल 2020 के महीने में निर्धारित होने की उम्मीद है।
ये है जारी की गई आखिरी सूचना
RRB NTPC 2019-20 परीक्षा के संबंध में अंतिम आधिकारिक सूचना RRB द्वारा 14 अक्टूबर 2019 को प्रकाशित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आरआरबी एनटीपीसी 2020 सीबीटी 1 परीक्षा अप्रैल 2020 के महीने में निर्धारित होने की उम्मीद है।
इसलिए रुकी हुई है रेलवे भर्ती प्रक्रिया
बीते साल में रेलवे ने कई विभागों में बड़े पैमाने पर आवेदन मांगे हैं। इन भर्तियों के लिए देशभर से करीब ढाई करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इतनी बड़ी संख्या में आवेदनों के चलते भर्ती प्रक्रिया पर फिलहाल ब्रेक लगा है। रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए परीक्षा संचालन एजेंसी (exam conducting agency) तलाशने में जुटी है।
बोर्ड ने रद्द कर दिए हैं 4 लाख से अधिक आवेदन
आरआऱबी ने करीब 4 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के आवेदन पात्रता को पूरा न करने की वजह से रद्द किए थे। जिससे ये उम्मीदवार एनटीपीसी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो चुके हैं। जिन उम्‍मीदवारों ने परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किया है वे अपना एप्लिकेशन स्‍टेस्टस जरूर चेक कर लें। एडमिट कार्ड केवल उन्‍हीं उम्‍मीदवारों के लिए जारी किया जाएगा जिनका आवेदन एक्‍सेप्‍ट किया जाएगा। रिजेक्‍ट कर दिए गए आवेदन के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।
RRB NTPC Admit Card 2020 Latest Update: हेल्पलाइन नंबर पर ले सकते हैं मदद
आरआरबी ने भर्ती से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उससे निजात पाने के लिए हेल्‍पलाइन नंबर जारी किए हैं, जहां कॉल करके मदद ले सकते हैं। RRB ईस्‍ट सेंट्रल रीजन 0612-25600290612-2560035
RRB NTPC Admit Card 2020 Latest Update: ये है ऑनलाइन परीक्षा का पैटर्न
ऑनलाइन परीक्षा में उम्‍मीदवारों को स्‍क्रीन पर एक बार में एक ही सवाल दिखाई देगा। उम्‍मीदवार सवाल का जवाब दे सकते हैं या सवाल स्किप कर सकते हैं। इसके बाद ही स्‍क्रीन पर अगला सवाल दिखाई देगा। उम्‍मीदवार एक बार में एक ही सब्‍जेक्‍ट के सवाल देख पाएंगे। 20 मिनट पूरे होने पर अगला सब्‍जेक्‍ट अपने आप एक्टिव हो जाएगा।
RRB NTPC Admit Card 2020 Latest Update: CBT 1 के संबंध में ये जानकारी है जरूरी
ऑनलाइन परीक्षा में उम्‍मीदवारों को स्‍क्रीन पर एक बार में एक ही सवाल दिखाई देगा। उम्‍मीदवार सवाल का जवाब दे सकते हैं या सवाल स्किप कर सकते हैं। इसके बाद ही स्‍क्रीन पर अगला सवाल दिखाई देगा। उम्‍मीदवार एक बार में एक ही सब्‍जेक्‍ट के सवाल देख पाएंगे। 20 मिनट पूरे होने पर अगला सब्‍जेक्‍ट अपने आप एक्टिव हो जाएगा।
मोबाइल पर ही मिल जाएगी ये जरूरी जानकारी
परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्‍मीदवारों को उनके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर भी एडमिट कार्ड जारी किए जाने का नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। इसके लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी की भी जरूरत नहीं है। नोटिफिकेशन मिलते ही छात्र वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्‍ट्रेशन नंबर की मदद से अपना रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे।
RRB NTPC Admit Card 2020 Latest Update: परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होगा एडमिट कार्ड
उम्‍मीदवारों को बता दें कि एडमिट कार्ड परीक्षा से केवल 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। ऐसे में एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्‍मीदवारों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए केवल 4 दिन होंगे। इन 4 दिनों में उम्‍मीदवारों को एग्‍जाम सिटी तक पहुंचने की तैयारी करनी होगी और एक दिन पहले एग्‍जाम सेंटर का दौरा कर लेना होगा।
RRB NTPC Admit Card 2020 Latest Update: अंडर ग्रेजुएट्स की इन पदों पर होगी भर्ती
अंडर ग्रेजुएट के 10,628 पदों पर भर्ती होगी। इनमें जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, एकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर टाइपकीपर, ट्रेन क्लर्क और कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क आदि पद शामिल हैं।
RRB NTPC Admit Card 2020 Latest Update: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्‍टेप्स
- RRB NTPC एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी RRB की रीजनल वेबसाइट को ओपन करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर RRB NTPC Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन और डेट ऑफ बर्थ भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर शो होगा।
- अपना ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकलवा लें।
अगले 21 दिनों तक न करें किसी आधिकारिक घोषणा की उम्‍मीद
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल 24 मार्च को 21 दिनों के देशव्‍यापी लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। ऐसे में अपने परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे छात्र अगले 21 दिन किसी आधिकारिक घोषणा न करें।
किसी भी अनाधिकृत जानकारी से रहें सतर्क
जिन छात्रों ने इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर सूचना जारी होने का इंतजार करें। किसी अन्‍य वेबसाइट से मिली जानकारी पर भरोसा न करें। केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। अनाधिकृत स्रोत से मिली जानकारी पर भरोसा कतई न करें।

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment