UPSSSC : लॉकडाउन खत्म होते ही लेखपाल के 5200 पदों पर होगी भर्ती

Upsssc Lekhpal bharti 2020
UPSSSC LEKHPAL

UPSSSC : लॉकडाउन खत्म होते ही लेखपाल के 5200 पदों पर होगी भर्ती


राज्य परिषद में लेखपाल के 5200 पदों पर भर्ती प्रक्रिया लॉकडाउन खत्म होने के बाद तुरंत शुरू करने की तैयारी है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर संसय की स्थिति साफ हो गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भर्तियों की जिम्मेदारी दी गई है। राजस्व परिषद ने आयोग को इस संबंध में भर्ती के लिए प्रस्ताव भेज दिया है।

एक साल से लटकी है भर्ती
राजस्व परिषद में लेखपाल के कुल 30837 पद हैं। इसमें से 24000 पद भरे हुए हैं। शेष पद खाली हैं। लेखपाल के खाली पदों पर भर्ती को लेकर ऊहापोह की स्थिति थी। वजह, राजस्व परिषद लेखपालों की भर्ती करता रहा है। राज्य सरकार ने समूह ग तक के पदों पर भर्ती का अधिकार दे दिया है। कुछ अधिकारी चाहते थे कि राजस्व परिषद के पास ही लेखपालों की भर्ती का अधिकार रहे।
शासन स्तर पर हुई उच्चाधिकारियों की बैठक में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से ही भर्ती कराने पर सहमति बनने के बाद प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसके बाद एक साल से लटकी भर्ती प्रक्रिया पर अब स्थिति साफ हो गई है।

लॉकडाउन के बाद निकलेगा विज्ञापन
आयोग के मुताबिक उसे भर्ती संबंधी प्रस्ताव मिल गया है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद भर्ती संबंधी विज्ञापन निकाला जाएगा। ऑनलाइन आवेदन लेकर भर्ती परीक्षा कराएगा। आयोग के अधिकारी के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया तय समय में किए जाने पर विचार-विमर्श होगा, जिससे राजस्व परिषद को जल्द लेखपाल मिल सकें।
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment